सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से बी न्यूज की रिपोर्ट
सुल्तानपुर।प्रत्येक व्यक्ति समाज का एक अंग माना जाता है। वह समाज को बनाता है और उसे प्रभावित भी करता है। समाज में वर्ण, जाति, धर्म, वर्ग आदि सभी तरह के लोग रहते हैं और हर समाज की अपनी–अपनी समस्याएँ होती हैं। युवा–वर्ग में यदि कुछ करने का जुनून पैदा हो जाये, तो सभी समस्याओं का सहज निराकरण हो सकता है।
इन्ही उद्देश्यों के साथ जिले के दो उत्साही समाजसेवी अभिषेक सिंह व निशांत द्विवेदी दिन रात एक किये हुए है।जिले में युवाओ की एक टीम वन डे हंगर स्ट्राइक म्यूजिक के जरिये पहले लोगो को एक दिन का व्रत रखने के लिए प्रेरित करती है फिर उसके बदले में व्रतधारियों से उनके हिस्से का अंशदान या अन्नदान जरूरतमन्दो तक पहुचाने का काम करती है।इसी काम को पूरे एक साल होने को है इसलिए वन डे हंगर स्ट्राइक टीम सेवा सप्ताह में मनाकर वृहद रूप से भोजन वितरण व अन्य सामाजिक कार्यो में सक्रिय है।
सेवा सप्ताह आगाज़ के मौके पर युवाओं के साथ टीम के सदस्या आयुषी दुबे ने बस स्टेशन पर रात्रि में जरुतमन्दों को भोजन खिलाया।यही नही टीम के सदस्या आयुषी टीम में सैदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।ऐसा में कहा जा सकता है लड़कियां लड़को से कम नही है।लोकतन्त्रात्मक राष्ट्र में ऐसी समस्याओं का समाधान करने में युवाओं व नारियों का विशेष योगदान है।भोजन वितरण के मौके पर वैभव दुबे,ज्ञानेंद्र,वैदिक उपस्थित रहे।
वही सेवा सप्ताह के दूसरे दिन टीम के एडमिन अभिषेक सिंह व निशांत द्विवेदी ने रात्रि में ठंड से प्रभावित मानसिक विक्षिप्त को गर्म कपड़ा,जूता,पहनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।इस मौके पर आदर्श, अमित,सूरज,विवेक मौजूद रहे।