कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, आवागम की बढ़ी  मुश्किले

सिंगरौली

बरसात में चलना हुआ दुश्वार,मामला ननि के वार्ड क्रमांक 20,21 अनोखी आवाज़ सिंगरौली। वैसे तो जिलें को नगर पालिक निगम की सूची में गिना जाता है।
शहर के ननी क्षेत्रों की साज,सज्जा के साथ विकास की संपूर्ण जानकारी नगर निगम की होती है। लेकिन अब तो जिले की स्थिति देखकर प्रतीत होता है जैसे नर्क निगम स्थापित है। ऐसा हम नही बल्कि लोग कह रहे है। नगर निगम से स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़कों के नाम पर लाखों की राशि खर्च हुई। लेकिन स्थिति जस के तस है।

एक उदाहरण सड़क ही ले लिजिएं। मामला वार्ड क्रमांक 20,21 का है। पिपरालाल से बनौली चौक तक सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन सविंदकारा की सुस्त रवाएं के कारण निर्माण कार्य कछुए की चाल हो रहा है।
पिपरा लाल से विंध्यनगर जाने वाली सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। पिपरा लाल पहुंचते ही आगे की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। जिसके कारण कीचड़ होने से दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।

Leave a Comment