लखनऊ
लखनऊ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी हैं| जिसमे एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं| घायल शख्स को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया|
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि लखनऊ के बीबीडी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है | जिसमे एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं| घायल शख्स को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया| युवक का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा हैं| फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया हैं| मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई हैं|
और पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई हैं| लखनऊ का बीबीडी इलाका गोलीबारी और बमबाजी के लिए विख्यात हैं| इससे पहले भी यहाँ इस तरह के कई वारदात हो चुके हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की इसी साल मई में बीबीडी इलाके में किसान पथ स्थित आनंदी वाटर पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर कई राउंड फायरिंग की थी|
गोलीबारी में कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था| राजधानी में इस साल कई बार गोलीबारी की घटनाएं घट चुकी हैं| जो सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों एवं गुंडे-बदमाशों में पुलिस के कथित खौफ के दावें पर सवाल खडे करती हैं| इस माह 6-7 दिसम्बर की दरमियानी रात ठाकुरगंज इलाके में गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था|
यहाँ के सर्फराजगंज में नशों में धुत बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की| इतना ही नहीं बदमाशियों ने किसी फिल्मी सीन की तरह बन्दूक के दम पर दुकानों को जबरन बंद करवा दिया था| घटना का विडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हुआ| राज्य की राजधानी में इस तरह की घटना पुलिस के लिए शर्मिंदगी का विषय बन गई हैं|
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि इस घटना के कुछ दिन पहले लखनऊ के काकोरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला था| युवक रामजीवन लोधी के सर में तीन गोलियां लगी थी|
आनन फानन में उसे राजधानी के ट्रामा सेंटर भेजा गया| जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोसित कर दिया था| दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था|