चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन पर सवार 04 अभियुक्त अवैध पिस्टल, तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा से उ0नि0 श्री विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के कुण्डा मेन चौराहा से एक चार पहिया वाहन बलेनों कार नं0 यूपी 70 एफएम 7659 से 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल, 01 अदद तमन्चा व 06 अदद कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि चुनाव के समय से ही अपनी जान माल की सुरक्षा हेतु हम अपने पास यह अवैध असलहा रखे थे। इस सम्बन्ध में चारो अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. राहुल यादव पुत्र भारत लाल यादव नि0 बहरिया चौसा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
2. भानू शुक्ला पुत्र राजेन्द्र नि0 चौसा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
3. मिहिर मिश्र पुत्र सतीश चन्द्र मिश्र नि0 नरसिंहगढ़ थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
4. अविनाश मिश्रा पुत्र विष्णुधर मिश्रा नि0 चौसा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-

01. 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर।
02. 04 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर।
03. 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर।
04. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
05. 01 अदद बलेनों कार नं0 यूपी 70 एफएम 7659।
06. 17,120/- रू0 नगद।
07. 05 अदद मोबाइल फोन।

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0 176/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम राहुल यादव उपरोक्त।
02. मु0अ0सं0 177/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम भानू शुक्ला उपरोक्त।
03. मु0अ0सं0 178/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मिहिर मिश्रा उपरोक्त।
04. मु0अ0सं0 179/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अविनाश मिश्रा उपरोक्त।

पुलिस टीम-

उ0नि0 श्री विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Comment