तलाब मे मिला वृद्घ महिला का शव मचा हाहाकार

जनपद गोण्डा

गोण्डा जिले के बगाही थाना क्षेत्र के गाव के बाहर स्थिति तलाब मे रविवार की सुबह एक वृद्घ महिला क शव बरामद हुआ|

ग्रामीणॊ की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है| मृतक की उम्र तकरीबन 70 वर्ष के आसपास मानी जा रही है|


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है इटिया थोक कोतवाली क्षेत्र की रमवापुर हरदो पट्टी गाँव निवासिनी 70 वर्षीय श्रीमती स्वामी देई पत्नी स्वर्गीय राम लाल कुम्हार का शव ग्राम पंचायत परसिया बहोरी पुर के मजरा बगाही गाव के बाहर उत्तर दिशा मे स्थिति तालाब मे उतराता मिला|

सुबह ग्रामीणॊ ने जब तालाब मे पडी महिला शव देखा तो वह डर गये| तत्काल उन्होने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी इसके बाद घट्ना स्थल पर पहुचॆ प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया|

मृतक के सगे भाई भिखारी लाल कुम्हार पुत्र स्वर्गीय राम पदारथ निवासी विशुनपुर तिवारी ने B News को बताया की स्वामी देई के पति कि मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी थी|


दो पुत्रियो का विवाह वर्षो पहले हो चुका था| मृतक का कोई पुत्र नही है करीब सात आठ वर्ष से स्वामी देई का मानसिक संतुलन भी ठीक नही था| जिसके कारण वह अर्धविक्षिप्त होकर गावो मे घूम रही थी|

ग्रामीणॊ को अंदेशा है की टहलते टहलते वह तालाब के किनारे पहुची |

जहा उसे या तो किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया या फ़िर तालाब मे डूबने से उसकी मौत हो गयी है|

प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ़ हो जायेगी|

Leave a Comment