उन्नाव :
पत्रकार सूरज पांडे की मौत को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने खोला मोर्चा। सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण सभा ने लगातार पत्रकारों की हो रही निर्मम हत्या को लेकर कड़ा आक्रोश जताया। अब तक चार पत्रकारों की हो चुकी मौत, नही मिला सरकार से कोई आर्थिक सहयोग। उन्नाव जनपद कें युग होनहार पत्रकार सूरज पाण्डेय की सन्धिक्त परिस्थितियो में मृत्यु के मामले में संगठन आपसे निष्पक्ष जाँच की मांग करता है। उक्त मामले में पारिवारिक जनो द्वारा पुलिस विभाग के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिसमें सूरज एवं उक्त आरोपियों का आपस में फोन से बातचीत एवं चैटिंग का भी मामला प्रकाश मे आया है। सूरज अपने घर का इकलौता कमाने वाला एवं परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला था सूरज पाण्डेय की दो बहने भी विवाह योग्य है जिनकी भी जिम्मेदारी सूरज कं द्वारा निर्वाह की जाती थी इसके पूर्व भी जनपद के तीन पत्रकारों आशुतोष मिश्रा, शुभम् तिवारी, शुभम मणि तिवारी की भी अलग अलग कारणो से असमायिक मृत्यु हो चुकी है।