हमीरपुर!कुराराथाना क्षेत्र के झलोखर गाँव में अज्ञात कारण के चलते किसान के कच्चे मकान में आग लग जाने से तीन पशु समेत अनाज व भूसा जलकर राख हो गया। वही दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया।
आगजनी में पीड़ित का लाखो का नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के झलोखर गाँव में बीती रात अज्ञात कारण के चलते रात 12बजे पशुबाड़े में अचानक आग लग गई।
आग की जानकारी जब तक हुई तब तक वह विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
वहां बंधे हुए एक भैंस व दो गाय आग में जलकर भस्म हो गए वहीँ कच्चा मकान जलकर राख हो गया।
पीड़ित किसान जगमोहन यादव पुत्र दीनदयाल ने बताया कि वहां रखे 6 कुन्तल गेंहू व 4कुन्तल सरसों तथा 20 कुन्तल भूसा जलकर खाक हो गया।
वही आगजनी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एकत्र हो कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया।
उसने बताया कि आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। वही इसकी सूचना गाँव के लेखपाल को दी है।