पूर्व विधायक अभय सिंह के अगुवाई में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन नें लगाई रोक

अयोध्या 26 जनवरी

किसान आंदोलन के समर्थन में गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अभय सिंह के अगुवाई में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन नें लगाई रोक, पूर्व विधायक को किया हाउस अरेस्ट।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही पूर्व विधायक अभय सिंह के राजेपुर आवास पर क्षेत्र से ट्रैक्टर्स का इकट्ठे होना शुरू हो गया, सूत्रों की जानकारी के अनुसार उनके आवास से लगभग 200 ट्रैक्टर के साथ अभय सिंह की अगुवाई में जैसे ही रैली निकली पुलिस प्रशासन नें वहीं रैली रोक पूर्व विधायक को हाउस अरेस्ट किया।


पूर्व विधायक नें बताया विधानसभा क्षेत्र के तारुन,गयासपुर,जाना बाज़ार,हैदरगंज,चौरेबाज़ार, नंशा बाज़ार आदि से हज़ारों की संख्या में ट्रैक्टर विभिन्न लोगों के नेतृत्व में रैली के माध्यम से चलकर तारुन कार्यालय पर पँहुचना था,लेकिन प्रशासन के रोक के बाद रैली नही निकल सकी।
उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर का कृत्य है, जहां लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने पर भी रोक है।

Leave a Comment