बिहार
बिहार से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
बिहार के बक्सर में पिटाई के मामले लगातार सुर्ख़ियों में बनता जा रहा हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि मंगलवार की रात पुलिस ने किसानो के घर में घुसकर उनकी पिटाई की थी|
इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को भी पीटा था| दरअसल बक्सर जिले के बनारपुर गांव के पास बन रहे चौसा थर्मल पावर प्लांट में अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं|
इस प्रकार मुआवजा तो मिला नहीं लेकिन लाठी बेहिसाब मिला| मंगलवार को भी किसानो ने अपनी मांगो को लेकर थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था| इसके बाद रात में ही उनके घर पुलिस पहुँच गई और उनपर जमकर लाठियां बरसा दी|
बताया जा रहा हैं कि पुलिस आधी रात को किसानो के घर पहुंची थी| इसके बाद दरवाजा खटखटाने लगी इस दौरान जिन जिन किसानो ने घर का दरवाजा खोला था पुलिस ने उनके घर में घुसकर लाठियों की बरसात कर दी| पिटाई करने का ये विडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं|
तेजस्वी यादव ने कहा हमें कोई जानकारी नहीं
इस मामले में हद तब हो गई जब बुधवार को तेजस्वी यादव ने कह दिया की बक्सर की इस घटना के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं हैं| अभी इसके बारे में जानकारी मिली हैं|
अब हम इसपर जानकारी लेंगे आखिर यह मामला क्या हैं| यदि मुआवजे की मांग को लेकर वहां कुछ हो रहा हैं तो हम देखेंगे कि समस्या क्या हैं| और इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा|
पटना में लाठी चार्ज सीएम को नहीं थी कोई जानकारी
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि इससे पहले पटना में BSSC अभ्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज के 24 घंटे बाद जब सीएम नितीश कुमार से सवाल किया गया था|
तब उन्होंने भी तेजस्वी यादव की ही तरह मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही थी| तब सीएम नितीश कुमार ने कहा था की क्या हुआ हैं| कब हुआ लाठीचार्ज हमें कुछ पता ही नहीं हैं पता करवाते हैं|