मनचाही शादी न होने पर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी।

 

मध्यप्रदेश

रवि प्रसाद प्रजापति/ बी न्यूज़ मध्य प्रदेश

सिंगरौली चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़वानी के ग्राम नटवार में प्रेमी युगल जोड़े ने पेंड़ में रस्सी बांध दोनों एक साथ फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चितरंगी थाना क्षेत्र के नटवार गांव में कुड़ैनिया गांव निवासी शांती उर्फ सोनू सिंह पिता राम सिंह गोंड़ उम्र 18 वर्ष व नटवार गांव निवासी उदयभान सिंह गोंड़ पिता उन्नतलाल सिंह गोंड़ उम्र 22 वर्ष के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

नहर में डूबने से लड़की की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी लगी हुई थी। लेकिन लड़की शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इन्हीं कारणों से दोनों प्रेमी जोड़े ने झलरा पहाड़ के जंगल में पेंड़ में फांसी के फंदे पर एक साथ झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment