मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजन

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के श्री पुरुषोत्तम सिंह डिग्री कालेज सिंघनी में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला थाना इंस्पेक्टर मीरा कुशवाहा ने कहा कि पुलिस, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

आवश्यकता यह है कि महिलाएं जागरूक हो,अपने हक़ और अधिकार को जानें। जब महिलाएं अपनी कर्मठता और शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बनेगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी।बल्दीराय थानाध्यक्ष प्रभाकन्त तिवारी ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सृजन की आधार है ऐसे में नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 इत्यादि उपलब्ध हैं। जिस पर कॉल करते ही त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

थाना पर महिला हेल्प डेस्क का संचालन भी महिलाओं की सुविधा एवं उनके समस्याओं के निस्तारण हेतु किया गया है।कार्यक्रम का संचालन उत्तम तिवारी ने किया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्रबंधक गोबिंद सिंह, प्रधानाचार्य डॉ दुर्गेश शुक्ला,उप निरीक्षक जूली सिंह,देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र ,महिला कांस्टेबल सालनी यादव,अनिता मौर्य,रूपा देवी,कांस्टेबल पंकज कुमार,देवेंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment