महाराष्ट्र
महाराष्ट्र से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के प्रबंधक द्वारा ख़ुदकुशी की घटना सामने आई हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि 48 वर्षीय दिनेश कराडे ने अपने दफ्तर के समीप मंदिर के एक वृक्ष पर लटककर खुदखुशी कर ली कहा जा रहा हैं कि अक्टूबर 2022 में CBI ने 5000 रूपए की रिश्वत लेते हुए प्रबंधक को गिरफ्तार किया था|
साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया था| इसी बात से वह तनाव में रहने लगा था| शुक्रवार की प्रातः प्रबंधक दिनेश अपने कार्यालय गया| फिर वहा कुछ व्यक्तियों से मिलने के बाद उसने ख़ुदकुशी कर ली| पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट जब्त किया हैं|
मृतक अफसर ने स्वयं को बेगुनाह बताया हैं| साथ में ही उसे झूठ केस में फ़साने की बात लिखी हैं| कहा जा रहा हैं कि प्रबंधक दिनेश को दुबारा ड्यूटी पर लेने की प्रक्रिया की जा रही थी| बावजूद इसके दिनेश ने खुदखुशी जैसा कदम उठा लिया| दिनेश की मौत से सभी परिवार वाले और दफ्तर वाले हैरान है|
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं| साथ ही मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी हैं| वही पुलिस तहकीकात का हवाला देकर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रही हैं|