अयोध्या
अयोध्या से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि राम मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं|
यह अलर्ट खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किया गया हैं| दावा किया जा रहा हैं कि आतंकवादी इसको लेकर लगातार प्लान बना रहे हैं| वह सुसाइड बॉम्बर से हमले करा सकते हैं| आतंकी का प्लान जैस-ए-मोहम्मद की ओर से बनाये जा रहे हैं|
दावा किया जा रहा हैं कि नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद भारत में सुसाइड स्क्वाड भेज सकता हैं| हालांकि इसके बाद से ही अब सुरक्षा के चाक-चौबंध व्यवस्था कर दिया गया हैं| उत्तर प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर जा चुकी हैं|
साधू संतो से लेकर लोकल अथॉरिटी भी इस बात से चिंतित रहते हैं| हालांकि सुरक्षा के यहाँ पुख्ता इंतजाम हैं| जो सुरक्षा राम जन्म भूमि की पहले से थी| उससे और अधिक सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं| अयोध्या ही नहीं गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश भर में कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया हैं|
दिल्ली से लेकर पंजाब तक लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई हैं| पाकिस्तान का आईएसआईएस इसको लेकर डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की भी मदद ले रहा हैं| 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में ब्लास्ट की रणनीति बनाई जा रही हैं| लेकिन हमारे खुफिया एजेंसी लगातार अलर्ट मोड़ पर हैं|
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिक की गश्त और तैनाती बढ़ा दी गई हैं| सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी| बीएसएफ की कश्मीर फ्रंटियर के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा आतंकवादी संगठन हमेशा हिंसा करने की कोशिश करते हैं|
लेकिन जवान सीमा पर सतर्क रहते हैं| हमारा प्रयास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश की कोशिश को नाकाम करना हैं| इस तरह के प्रयास सीमा पार से होते रहते हैं| लेकिन हम उन्हें बल पूर्वक रोकते हैं|