चंदौली
शोएब की रिपोर्ट चन्दौली/बी न्यूज़
चंदौली: जिले के सांसद और केंद्रीय कैबिनेट में भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ के स्वागत भाषण के दौरान उनकी खूब तारीफ की और उत्तर प्रदेश को कानून व्यवस्था और विकास के मामले में एक मॉडल स्टेट बनाने के लिए तारीफ करते हुए कहा कि देश के कई राज्य उत्तर प्रदेश की सराहना करते हैं और उत्तर प्रदेश की नीति पर चलने के लिए मजबूर हैं।योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर और कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कई राज्य उनके कानून व्यवस्था की नीति और तरीके को अपने राज्यों में भी अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से इन्वेस्टर्स समिट के जरिए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और कई देशों से यहां परनिवेशक आ रहे हैं।
यह काबिले तारीफ है। अन्य राज्यों से भी कई उद्यमी उत्तर प्रदेश में जाकर अपने उद्योग स्थापित करना चाह रहे हैं। योगी सरकार के जिस तरह से उद्योगों के विकास के लिए तमाम तरह की सुविधाएं दी हैं। वह काबिले तारीफ है। यह कई राज्यों से उद्योगों को उत्तर प्रदेश की ओर खींचने के लिए काफी हैं।महेंद्र नाथ पांडेय ने योगी आदित्यनाथ से चंदौली जिले के विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं और मांगों के लिए अपना समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मांगा और कहा कि जिला बनने के बाद जिला बनाने वाली सरकारों ने इसके विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया है, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से यहां पर जिला मुख्यालय और तमाम सुविधाएं विकसित होने लगे हैं। अब विकास भवन, जनपद न्यायालय और सर्किट हाउस जैसी सुविधाओं को विकसित होने लगे हैं।
अब विकास भवन, जनपद न्यायालय और सर्किट हाउस जैसी सुविधाओं को विकसित करने का कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए आपको उस पर नजर रखनी है और लोगों की इस मांग पर ध्यान देते हुए जिले की सुविधाओं को विकसित करने में यथासंभव मदद करनी है।चंदौली जनपद के लिए सबसे बड़ी सिंचाई की समस्या को उठाते हुए कहा कि गंगा नदी पर बनी नरायनपुर पंप कैनाल को भाखड़ा नांगल डैम से निकलने वाली नहरों की तर्ज पर चलाने के लिए आपकी मदद की जरूरत है। अगर चंदौली और आसपास के जिले के लिए मददगार नरायनपुर पंप कैनाल वाली नहर पूरी क्षमता से चलाने के लिए इसको पक्की कराने की जरूरत है, ताकि जब सारे पंप पूरी क्षमता के साथ चलें और पानी प्रेसरबढ़े को कैनाल टूट न जाए।
इस पर मुख्यमंत्री से अपील की और कहा कि इस समस्या पर आपका जनपद आशीर्वाद चाहता है।डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के चारों मंत्रों का पालन करके अपने राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उसकी सराहना की जानी चाहिए।