स्वच्छता संकल्प गतिविधि के पहले दिन चलाया गया सफाई अभियान

मध्यप्रदेश

जलाशयों नालों की सफाई के साथ प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए नागरिको को किया गया जागरूकता

मध्यप्रदेश से रवि प्रसाद प्रजापति की रिपोर्ट (बी/न्यूज़)

महीने को स्वच्छता संकल्प माह में रूप में मनाने के लिए शासन स्तर दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में पहले दिन शहर के जलाशयों और नालो कि सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान मुख्यतः ताली नाला,सौरा नाला,छठ घाट,वैढन तालाब व ढोन्टी तालाब की सफाई की गई। तथा विशेष तौर पर ताली बस्ती,एमआईजी कॉलोनी व भगत सिंह कॉलोनी साफ सफाई कर कर स्वच्छता का सन्देश दिया गया। माह के पहले दिन के थीम में प्लास्टिक प्रतिबंध की जागरूकता के लिए वैढन बाजार,काली मंदिर रोड,तुलसी मार्ग रोड,बस स्टैंड व चौपाटी में अभियान चलाकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न करने के दुकानदारो तथा आम नागरिको को जागरूक किया तथा 3 किलो प्लास्टिक की जप्ती कर चार दुकानदारो पर चालानी कार्यवाही की गई।

AIMIM महिला विंग ने चलाया सदस्यता अभियान 1 सितम्बर को नगरपालिका के घेराव में शामिल होंगी महिलाएं

वही शहर में मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत आज सार्वजनिक स्थलों में होर्डिंग,वाल पेंटिंग से प्रचार प्रसार किया तथा रोको टोको अभियान चलाकर निःशुल्क मास्क वितरण किया गया। इस दौरान स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण हेतु निजी,शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों,बाजार समिति, हॉकर्स ज़ोन,होटल व अस्पतालों में सूचना देकर सर्वेक्षण के दिशा निर्देश और मापडंडो हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

हाईवे के किनारे मृत मिला सफाई कर्मी का शव

विदित हो कि अभियान को मूर्त रूप देने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम सिंगरौली श्री राजीव रंजन मीना द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे वही नगर निगम आयुक्त श्री आयुक्त आरपी सिंह एवं नोडल अधिकारी व्ही बी उपाध्याय द्वारा पूरी टीम को विशेष तौर पर कार्यो के सम्पादन हेतु आदेशित किया गया है।

Leave a Comment