हत्या के अभियोग से संबंधित, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़

जनपद प्रतापगढ़ के थाना अन्तू से थानाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 395/21 धारा 302 भादवि से संबंधित वांछित 02 अभियुक्त 1. मनीष सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह नि0 इसरी का पुरवा, मझिलहां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ 2. प्रेमचन्द्र उर्फ पोलानी पुत्र सहदेव सरोज नि0 मझिलहां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के देवघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि आदित्य (मृतक) हमारा साथी था। दिनांक 27.09.2021 को हम सभी लोग देवघाट पुल के पास गये, हम सभी ने शराब पी और वहीं पर सई नदी में नहाने लगे। आदित्य शराब के नशे में हम लोगों से उल्टा-सीधा कहने लगा इस पर हमने उसे धक्का दे दिया और वह नदी के गहरे पानी में गिर कर डूब गया।
इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/21 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. मनीष सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह नि0 इसरी का पुरवा, मझिलहां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
02. प्रेमचन्द्र उर्फ पोलानी पुत्र सहदेव सरोज नि0 मझिलहां थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम-

 थानाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, आरक्षी शिवशंकर यादव, आरक्षी पुष्पेन्द्र यादव, आरक्षी रिंकू सिंह व आरक्षी सौरभ यादव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Comment