प्रतापगढ़ जनपद में थानाक्षेत्र लालगंज के ग्राम केशवपुर में पुरानी रंजीश में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 04 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0 769/21 धारा 147, 148, 307, 308, 452, 323, 324, 504, 506, 427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना लालगंज के उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों, 01. मोनू उर्फ अविनाश सरोज पुत्र राम किशोर, 02. रोहित सरोज व 03 राहुल सरोज पुत्रगण स्व0 राम किशोर निवासीगण केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ तथा 04. संजय पुत्र बुद्धु नि0 सुजानगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को थानाक्षेत्र लालगंज के ग्राम केशवपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
01. मोनू उर्फ अविनाश सरोज पुत्र राम किशोर निवासीगण केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. रोहित सरोज पुत्र स्व0 राम किशोर निवासीगण केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. राहुल सरोज पुत्र स्व0 राम किशोर निवासीगण केशवपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. संजय पुत्र बुद्धु नि0 सुजानगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
पुलिस टीम-
उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ जनपद से दुर्गेश तिवारी की रिपोर्ट बी न्यूज़