अयोध्या में गरजा बाबा का बुलडोजर, 36 दुकाने हुई ध्वस्त |

अयोध्या

अयोध्या से बी.न्यूज़.की रिपोर्ट

भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया हैं | यहां प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 36 दुकानो को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया हैं|

अयोध्या के राम जन्मभूमि के निकास मार्ग रामगुलेला मार्ग की दुकानों पर बुधवार 23 नवंबर की देर रात प्रशासन ने बुलडोजर से 36 दुकानों को जमींदोज कर दिया |

प्रशासन की इस कार्यवाई के दौरान बहुत गहमागहमी देखने को मिली | पीड़ित दुकानदारों का कहना हैं कि जिला प्रशासन बिना किसी जानकारी के दुकानों को ध्वस्त किया हैं | और प्रशासन के लोग सामान भी उठा ले गए हैं |

वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दुकानदारों के इस आरोप को बेबुनियाद बताया हैं | अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से भक्ति पथ मार्ग बनाये जाने के लिए चौड़ीकरण का कार्य चल रहा हैं |

इसको लेकर पहले दुकानदारों को जानकारी दी गई थी | किन्तु उसके बाद भी दुकानों को खाली नहीं किया गया | अधिकारियों ने जानकारी दी हैं कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद देर रात सभी दुकानों का सामान सुरक्षित मालखाने में जमा किया हैं |

साथ ही प्रशासन के मंशा के अनुरूप खाली कराया गया हैं | कि यह स्थान नजूल भूमि का हैं | वही दुकानदार इस जमीन पर विवाद का मामला अदालत में लंबित होने का दावा कर रहे हैं |

Leave a Comment