आज ही के दिन हुआ था भारत का सबसे बड़ा विमान हादसा,213 लोगों की गई थी जान

देश दुनिया

देश दुनिया की खबर बी.न्यूज़ के साथ

नया साल शुरू हो गया हैं आज साल का पहला दिन हैं| और लोग इसे बड़ी धूम धाम से मना रहे हैं| आप को बतादें कि यह उत्सव वर्तमान है| लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ हैं|

हर साल यह तारीख आती हैं और यह इतिहास बन जाती हैं| अगर आप भी इस तारीख को इतिहास के चश्मे से देखेंगे तो आपको इसमें कई ख़ास बातें दर्ज होंगी| हालांकि इस दिन के नाम एक ऐसी दुखद घटना दर्ज है|

जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता| दरअसल आज ही के दिन 1978 में सम्राट अशोक नाम का एयर इंडिया का बोईंग 747 विमान तकनीकी खराबी के कारण मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| हादसे में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्यों की मौत हो गई थी|

1 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की थी|


1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का एलान किया था|


1862: भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया था इसे 6 अक्टूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी|


1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी|


1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शिकायत की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटीज’ की स्थापना हुई थी|


1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा हैं|


1959: फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लूजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा था|


1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिरा था जिसमे 213 लोगों की मौत हो गई थी|


1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रूनेई ने ब्रिटेन से आजादी का एलान किया था| अपने तेल और प्राकृतिक गैस भण्डार के चलते दो लाख का आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबो डालर कमाता हैं| और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक हैं|


1992: नए साल की पूर्व संध्या पर जशन मनाते हुए मुंबई में जहरीली शराब पीने कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई थी|


2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरुआत हुई थी|

Leave a Comment