आसान होगा मुंबई वालों का सफर,PM मोदी कल देंगे तोहफा

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बड़ी सौगात प्राप्त होने जा रही हैं| जिनके चलते शहर में सफर करना सरल होगा| पीएम नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार मतलब 19 जनवरी को मुंबई की दो नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मेट्रो लाइन की नीव वर्ष 2015 में रखी थी|

पीएम नरेंद्र मोदी के इस समारोह के चलते कल मुंबई मेट्रो 1 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि कल शाम 5:45 से शाम 7:30 बजे तक मुंबई मेट्रो 1 की सेवाएं बंद रहेंगी|

मुंबई मेट्रो 1 प्रबंधन ने यात्रियो से अनुरोध किया हैं कि वो इसी के मुताबिक़ अपनी यात्रा का प्लान करे| बतादें कि मुंबई मेट्रो 1 वरसेवा से घाटकोपर के बीच दौड़ती है| मेट्रो की इन दो लाइन की शुरुआत से दहिसर से डीएन नागर एवं अँधेरी से दहिसर तक के यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी|

पीएम नरेंद्र मोदी मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उदघाटन करेंगे| इस परियोजना को 12600 करोड़ की लागत से तैयार किया गया हैं| मेट्रो लाइन 2ए दहिसर ईस्ट से डीएन नागर को जोड़ेगी| ये मेट्रो लाइन लगभग 18.6 किलोमीटर लम्बी हैं|

इस येलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो से दहिसर ईस्ट से डीएन नागर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा| इसके अतिरिक्त मेट्रो 7 (रेड लाइन) अँधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट को जोड़ेगी| इसकी लम्बाई लगभग 16/5 किलोमीटर हैं|

बतादें कि येलो लाइन और रेड लाइन पर दौड़ने वाली ये दोनों ही नई मेट्रो भारत में बनाई गई हैं| कल मुंबई पहुंचकर पीएम मोदी कई परियोजनाओ का उदघाटन करेंगे| मोदी उद्धव ठाकरे के घर के पास एक रैली भी करेंगे|

मातोश्री के सामने मोदी के बड़े कट आउट लगा दिए गए हैं| प्रधानमंत्री के दौरे की घोषणा के बाद BMC चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं|

पिछली मार्च में BMC चुनाव ड्यू हैं| BMC पर वर्षो काबिज रही शिवसेना से इस बार इसे छीनने के लिए भाजपा हर जुगत लगाने को तैयार हैं|

Leave a Comment