मोतिहारी
मोतिहारी से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
बिहार के मोतिहारी जिला के रामगढ़वा थाने के नरिरगिर गांव में एक साथ तीन अर्थी उठने से कोहराम मच गया| क्रंदन व चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया था| हर कोई इस ह्रदय विदारक घटना से मर्माहत हो रहे थे|
गांव के लोगों ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बाँध रहे थे| इस घटना के बाद गांव के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले| चारो ओर मातमी सन्नाटा पसरा रहा| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की इस घटना में सबसे ज्यादा दिल दहला देने वाली घटना यह थी कि जिन सात लोगों की मौत हुई थी उसमे साजिद अविवाहित था|
जबकि अनिल को तीन पुत्री और एक पुत्र हैं| वही इरशाद दीवान की हाल फिलहाल में शादी हुई थी| ग्रामीणों ने बताया की अब इन बच्चो का क्या होगा| यह सोचकर हर किसी का दिल पिघल रहा हैं| अभी चारों बच्चे ठीक ढंग से चलना भी शुरू नहीं किया था| कि उसके सर पर से पिता का साया उठ गया|
ग्रामीणों ने बताया की अनिल,साजिद,इरसाद आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं| उनका जीवन यापन इसी से चलता था|
सिकटा विधायक ने घटनास्थल पर पहुंच कर की पूछताछ
रामगढ़वा नारीरगिर में ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने अपने पार्टी नेताओं के साथ दौरा किया| घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की वही विधायक ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ वीडीओ रामगढ़वा से जानकारी ली विधायक ने बताया कि जांच रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को दी जायेगी|