कटका/ सुल्तानपुर :
आज कटका मंडल के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर आरके वर्मा जी एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा संचालन महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया
जिला अध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपने संगठन का इतिहास अवश्य जाने जिससे अपने बूथ अध्यक्षों को उसकी जानकारी दे सकें
द्वितीय सत्र जिला उपाध्यक्ष राम भवन मिश्रा जी ने अपने विचार प्रकट किए और पार्टी को नई दिशा में आगे बढ़ान की बात कही।
विधायक माननीय सूर्यभान सिंह ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और तृतीय सत्र डॉ अनुराग पांडेय , चतुर्थ सत्र जिला प्रशिक्षण प्रमुख इंद्र देव मिश्रा ने अपना संबोधन किया
अंतिम सत्र महिला आयोग की सदस्य एवं मंडल प्रभारी श्रीमती सुमन सिंह ने लिया और अपने भाषण से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
अंत में अंत में मन मंडल अध्यक्ष ने आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई