देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेनानियों की स्मृति से ही देश को अक्षुण्य व अखंड रखने की प्रेरणा मिलती है।
- पत्रकार सूरज पांडेय मर्डर केस मे अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा का ज्ञापन
- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरें Superfast 25 में
पंडितमुरलीधर शर्मा उन सेनानियों में एक थे जो देश को स्वतंत्र कराने का संकल्प लेकर गोरासाही के विरुद्ध संघर्ष छेड़ जेल गए व यातना सही पर झुके नहीं।
नवोदित प्रतिभाओं के विकास हेतु एक सराहनीय प्रशासनिक पहल- उन्नाव
आज उनकी 121वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी पुस्तकालय में उनके चित्र का अनावरण़ किया गया।सभापति सदर विधायक पंकज गुप्ता , सदस्य विधान परिषद श्री राजबहादुर सिंह चंदेल , जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरि सहाय मिश्रा मदन रोटरी क्लब के पूर्व मण्डल गर्वनर अरविंद श्रीवास्तव (कमल) , अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि प्रशान्त कटियार (मांटू) , पूर्व अध्यक्ष उन्नाव बार एसो. सतीश शुक्ला ने संयुक्त रूप से चित्र का अनावरण किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश उन्नावी ने कर रहे थे।कार्यक्रम संयोजक पण्डित विनोद कृष्ण शर्मा राजा बाबू ने सभी का स्वागत किया।
प्रमुख रूप से अतुल मिश्रा , अनिल शुक्ला ,अनुभव शुक्ल बी जी त्रिपाठी , बृजेन्द्र मोहन बाजपेई, मंगल दत्त त्रिपाठी , अजय सिंह यादव, डाक्टर राम नरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला