कृषि मेले में किसानों को दी गई जानकारियां

 

किसानों को कृषि निवेश के साथ ही बागाती कृषि और पशुपालन की जानकारी देनें के लिए एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कस्बे के गल्ला मण्डी मे बुद्धवार को किसान मेला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मंजू देवी ने की।कार्यक्रम में कृषिविज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रशांत कुमार व महिला वैज्ञानिक डा.फूल कुमारी ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिसका मुख्य उददेश्य कासानों की आय में वृद्धि करना था।इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी सरस कुमार तिवारी ने किसान सम्मान निधि व के.सी.सी.के सम्बंध में किसानो को विस्तार से जानकारी दी।व किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान करने की बात कही।जबकि डा.देव सिंह ने कृषि बिल से होने वाले किसानों के फायदे के बारे में बताया।जिला उद्यान अधिकारी उमेश उत्तम ने किसानों को बागाती कृषि और इसके लाभ के सम्बंध में जानकारी दी।तो वहीं मौदहा पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी किसानों को फशुओं में होने वाले रोगों के बारे में किसानों को बताया।इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी रत्नेश कुमार एंव संचालक जी.के.द्विवेदी और आयोजक हरिनारायण विश्वकर्मा सहित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

 

Leave a Comment