भारत
देश-दुनिया की खबर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
चीन और दुनिया के कई देशों में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर भारत पूरी तरह से सचेत और अलर्ट मोड़ में हैं| दुनिया के अलग अलग देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग भी तेज कर दी गई हैं|
मंगलवार को चीन से कोलम्बो के रास्ते मदुरै एयरपोर्ट लौटी एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं| वही बुधवार को दुबई और कंबोडिया से लौटे दो और यात्रियों का टेस्ट पॉजटिव निकलने के बाद तमिलनाडु में विदेश से लौटे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हो गई हैं|
कोरोना संक्रमण के प्रसार को लेकर अगले 40 दिन काफी अहम् माने जा रहे हैं| कोरोना के पुराने ट्रेड को देखते हुए जनवरी मध्य में भारत में कोविड-19 के मामलो में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया हैं| राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि कोरोना को लेकर भारत में अगले 40 दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं|
पुराने मामलों को मददे नजर जनवरी के मध्य तक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकडो में बढ़ोतरी रिकार्ड हो सकती हैं| दुबई और कंबोडिया से दो यात्री बुधवार को मदुरै हवाई अड्डे पहुंचे यहाँ पर उनका कोविड टेस्ट किया गया तो पॉजटिव निकला इसके बाद विदेश से लौटे यात्रियों के कोविड-19 पॉजटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 हो गई हैं|
तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने दोनों यात्रियों के कोरोना टेस्ट में पॉजटिव पाए जाने की पुष्टि की हैं| इन दोनों यात्रियों में एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी शामिल हैं| जोकि कोलंबो के रास्ते चीन से लौटी थी| मंगलवार को दोनों यात्री मदुरै हवाई अड्डे पर उतरे थे जहाँ कोविड-19 टेस्ट किया गया जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं|
स्वास्थय मंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजटिव निकली 36 वर्षीय महिला के भाई मदुरै हवाई अड्डे से परिवार को विरुधुनगर ले गए थे| अब उनकी भी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जायेगी और आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा|