कोरोना को लेकर PM मोदी ने जताई चिंता,जनता से की ये अपील

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

आज इस वर्ष के मन की बात के अंतिम एपिसोड को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया| इसके चलते उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की| प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 वाकई कई मायने में बहुत प्रेरक रहा|

अद्भुत रहा| इस वर्ष भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किये| तथा इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारम्भ हुआ| इस वर्ष देश ने कई रफ़्तार पकड़ी सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया|

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कोरोना को लेकर भी चिंता जताई| उन्होंने ने कहा की आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशो में कोरोना बढ़ रहा हैं| इसलिए हमें मास्क एवं हाथ धुलने जैसी सावधानियों को और अधिक ध्यान रखना हैं|

हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे एवं हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की हमारी परंपरा और संस्कृति का माँ गंगा से अटूट नाता हैं| ये और भी ख़ुशी की बात हैं| की पूरी दुनिया के 160 ऐसे इनिशिएटिव में ‘नमामि गंगे’ को यह सम्मान मिला हैं| हम सभी के लिए यह गौरव की बात हैं|

कि भारत की इस पहल को दुनिया भर की प्रशंसा मिल रही हैं| युनाइटेड नेशन ने नमामि गंगे मिशन को इकोसिस्टम को रिस्टोर करने वाले दुनिया के टॉप-10 इनिशिएटिव में सम्मलित किया हैं| ऐसे में सदियों से कल-कल बहती माँ गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं|

इसी उद्देश्य के साथ 8 वर्ष पहले ‘नमामि गंगे’ अभियान का आरम्भ किया था| पीएम ने ‘जलज अजीविका मॉडल ‘ की वार्ता की उन्होंने कहा की यह मॉडल बायोडायवर्सिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं|

टूरिज्म बेस्ट बोट सफारी को 26 स्थानों पर लांच किया गया हैं| हिल्सा मछली,गंगा डॉल्फिन,एवं कछुओं की विभिन्न प्रजातियो के आकड़े में बहुत बढ़ोतरी हुई हैं| गंगा का इकोसिस्टम क्लीन होने से आजीविका के अन्य अवसर भी बढ़ रहे हैं|

Leave a Comment