कोरोना पर एक्शन मोड़ पर आये पीएम मोदी,बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

दिल्ली

दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप एवं देश में ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट BF-7 संक्रमण के तीन मामले सामने आने के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई हैं| प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड़ पर आ गए हैं|

कोरोना से जुडी स्थितियां एवं हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई हैं|इस बैठक में देश में कोरोना की स्थित एवं उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जायेगी| पीएम की यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की बुधवार को कोरोना पर बैठक के बाद हो रही हैं|

स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ हैं| इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत हैं| उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर लोगो से मास्क पहनने की अपील की हैं| भारत में अबतक BF-7 के तीन मामले सामने आये हैं| BF-7 ओमीक्रोन के स्वरुप BA-5 की ही सबवैरिएंट हैं|

अधिकारियों ने बताया की गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने अक्टूबर में भारत में BF-7 के पहले मामले का पता लगाया था| उन्होंने बताया की अबतक गुजरात से 2 मामले सामने आये हैं| जबकि ओडिशा से 1 मामला सामने आया हैं|

बैठक के दौरान बताया गया की कोविड-19 के नए मामले के लिहाज से केरल,कर्नाटक,महाराष्ट्र,तेलंगाना,और तमिलनाडु सबसे आगे हैं| लेकिन देश में समग्र रूप से कोविड-19 के मामले घट रहे हैं| देश में 20 दिसंबर 2022 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक़ रोजाना के नए कोविड-19 मामलों में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी 84 फीसदी थी| देश के हवाई अड्डों पर चीन और अन्य देशो से आने वाले अंतराष्ट्रीय विमान यात्रियों के नमूने औचक तरीके से लेकर कोविड-19 की जांच की जायेगी|

मांड़विया की अध्यक्षता में देश में कोविड-19 के हालत की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद यह कदम उठाया गया| देश के कई राज्यों ने भी कोविड से निपटने के लिए अपने स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं|

विश्व के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले अचानक तेजी से बढ़ने के मद्देनजर कर्नाटक सरकार बंगलोर हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय यात्रियो की जांच शुरू करेगी अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया हैं| कि वे संक्रमित पाए गए लोगों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण सुनिश्चित करें|

Leave a Comment