प्रतापगढ़ से बी न्यूज की रिपोर्ट ठंड व गलन के बाद रविवार रात से कोहरे ने भी अपना पांव पसार दिया है। बुधवार सुबह पूरे जिले में धुंध की चादर तनी रही। इससे अधिकतर वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
यही नहीं सूर्यदेव के दर्शन निर्धारित समय पर नहीं हो सके। सूर्यदेव देर से निकले। धुंध के आगे धूप भी फीकी रही। शाम पांच बजे से फिर कोहरा छाने लगा।
इस बार सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद पहली बार सोमवार सुबह लोग बिस्तर से उठे तो कोहरे की चादर तनी हुई दिखी। इससे ठंड भी बढ़ गई थी।
हालांकि कोहरे का असर अधिक देर तक नहीं रहा और सूर्यदेव कोहरे की चादर चीरते हुए किरणें बिखेरने लगे। हालांकि रोज के सापेक्ष सूर्यदर्शन देर से हुए।
पूरे दिन धूप आम दिनों के सापेक्ष फीकी ही रही, ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे का सबसे अधिक असर वाहनों की रफ्तार पर रहा, जो निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। दरअसल कोहरे के कारण वाहन अपनी निर्धारित स्पीड में फर्राटा नहीं भर सके।
सार्वजनिक स्थलों पर जलवाए गए अलाव ठंड के साथ कोहरा शुरू होने से नगरपालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। पालिका प्रशासन की ओर से शहर के आधा दर्जन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए हैं।
पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि राहगीरों व गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए अलाव के साथ रैनबसेरा भी सक्रिय कर दिया गया है