बिहार
बिहार से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
बिहार में बयानों का दौर चल रहा हैं सियासी हमले हो रहे हैं| रामायण से लेकर महाभारत तक सियासी वार हो रहा हैं| और इन मुद्दों के बीच सुगबुगाहट हैं बिहार में खेला होने की महागठबंधन के तमाम नेता खुद में उलझे हुए है|
अपनों से ही अपनों को जबाव मिल रहा हैं| जवाबों के जरिये एक दूसरे पर सवाल उठाये जा रहे हैं| और इस बीच अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने वो कह दिया जिससे आरजेडी तिलमिला गई| प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर कुछ बड़ा उलट पुलट हो सकता हैं|
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार के रवैया से उनके सहयोगी काफी नाखुश है| जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा| लोग नितीश कुमार को छोड़कर दूसरी पार्टियों और बीजेपी में चले जाएंगे|
आने वाले समय में नितीश कुमार अकेले पड़ जाएंगे| रामचरितमानस विवाद के बाद जिस तरह से जेडीयू और आरजेडी के बीच थोड़ी असहजता बढ़ी हैं| उस आग में बीजेपी सांसद के बयान ने घी डालने का काम किया हैं|
बीजेपी सांसद के बयान पर घमासान मचा हैं| बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेला होने के दावों में कितनी सच्चाई है| ये तो बीजेपी सांसद ही जाने| लेकिन प्रदीप सिंह को जवाब मिला हैं| और ये जवाब आया हैं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी से दूरियां कुछ बढ़ी हैं|
महागठबंधन में लेकिन तेजस्वी को भरोसा हैं कि बिहार में महाराष्ट्र वाला खेला नहीं हो सकता| तेजस्वी यादव के भरोसे के बीच पटना से ही एक तश्वीर सामने आई हैं| जिसने इशारा किया कि महागठबंधन में ऑल इस वेल नहीं हैं|
इस तश्वीर से कई सवाल उठे| सवाल अब ये हैं कि क्या महागठबंधन में क्या सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं| आरजेडी और जेडीयू के बीच क्या दूरियां बढ़ने लगी हैं|
महागठबंधन में दूरियां
CM की विभागीय बैठक से मंत्री नदारद विभागीय बैठक से मंत्री ही रहे गायब धान अधिप्राप्ति को लेकर बुलाई गई थी बैठक| आरजेडी कोटे के दो मंत्री को होना था शामिल कृषि और सहकारिता मंत्री बैठक में नही पहुंचे| सीएम ने अकेले ही की अधिकारियों के साथ बैठक|
बीजेपी बिहार में खेला होने का दावा कर रही हैं| आरजेडी को अपने गठबंधन पर भरोसा हैं| लेकिन दावे और भरोसे के बीच समीक्षा और बैठक में आरजेडी कोटे के दो मंत्रियों की गैर मौजूदगी ने महागठबंधन में दूरियां की तस्वीर दिखाई हैं|