देहरादून
देहरादून से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
देहरादून: शुक्रवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई| टकराने के बाद ऋषभ पंत तो विंडो स्क्रीन तोड़कर बाहर आ गए|
लेकिन गाडी में आग लग गई| उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया| और अब उनकी हालत स्थिर हैं| हादसे के बाद अफवाह उडी कि कुछ लोग उनका सामान लूटकर ले गए हैं| इस अफवाह का पुलिस ने खंडन किया हैं| पुलिस का कहना हैं कि पंत को समय से मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था| प्राथमिक जानकारी मिली थी कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई हैं|
फिर भी उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया हैं| पुलिस ने कहा कि कुछ चैनल और पोर्टल पे बताया जा रहा हैं कि ऋषभ का कुछ सामान लूट लिया गया हैं| लेकिन यह गलत जानकारी हैं| एसपी देहात (रुड़की) के मुताबिक़ ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उनके पास से ब्रेसलेट,चेन और कुछ नगदी मिला था|
सभी चीजों को उनके मां के पास दे दिया गया हैं|मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर सुशील कुमार सबसे पहले ऋषभ के पास पहुंचे सुशील उन्हें जलती कार से दूर ले गए और अस्पताल पहुंचाया| हादसे को लेकर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हादसा हरिद्वार जिले के मंगलोर में सुबह करीब साढ़े पांच हुआ उन्हें झपकी आ गई थी जिसके कारण ये एक्सीडेंट हुआ|
और वह डिवाइडर से टकरा गए इसके बाद ऋषभ को रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया| एसएसपी ने बताया कि पंत को सिर में पीठ में और पैरों में चोट आई हैं| उनकी हालत स्थिर हैं| ऋषभ पंत की माँ को इस हादसे की सूचना दे दी गई हैं|
इस आईसीयू में ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टर सुशील नागर ने बताया की पंत को सिर पर और घुटनो पर चोट आई हैं| जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब वह पूरी तरह से होश में थे| पंत ने बताया की वह घर जाकर मां को सरप्राइज देना चाहते थे|