क्या है डिप्रेशन? क्या है इसके लक्षण? और क्या है इसका इलाज?

” आज दिन अच्छा नहीं गया, में डिप्रेस्ड हूं”
” मेरा मूड खराब है, में परेशान हु, डिप्रेस्ड हूं”

ये सारे वाक्य आज कल बहुत आम है। पर ऐसा हम सब अधूरे ज्ञान की वजह से बोलते है। दिन अच्छा ना जाना, मूड खराब होना डिप्रेशन नहीं होता।

” विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की माने तो हर उम्र के करीबन २६ करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन से पीड़ित है”।

वैसे अगर और दूसरे मनोवैज्ञानिकों कि माने तो ये आंकड़े इससे भी ज्यादा हों सकते, इसकी वजह ये है कि बहुत से लोग ये समझ भी नहीं पाते है कि वो डिप्रेशन का शिकार है।

○क्या है डिप्रेशन?

WHO के मुताबिक डिप्रेशन एक मानसिक बीमारी है। WHO ने बताया कि मूड में होने वाले बदलाव को डिप्रेशन कहना सही नहीं है।

ये एक मानव व्यवहार का हिस्सा है। जब हम दुखी होते है, उदास होते है तो हम अकेले रहना चाहते है ये डिप्रेशन नहीं है, क्योंकी ये कुछ पल, घंटो, दिनों के लिए होता है।

○डिप्रेशन के मुख्य लक्षण:-

१)लगातार दुखी रहना, एक ही घटना के बारे में अकेले सोचते रहना डिप्रेशन का मुख्य लक्षण है।

२)अपनी पसंद की चीजों में रुचि न रखना। जैसे मान लीजिए आपको गाने गाना पसंद है

पर अब आप गाने नहीं गाते या फिर अब आपका गाने सुनने से सर दर्द होने लगता है, ये डिप्रेशन का एक अहम लक्षण है।

३)नींद का कम होना।

४) कई बार याद की गई और बताई बातो को बार बार भूल जाना।

५) कई लोगो ने बताया हैं की डिप्रेशन में भूख कम लगती है, परन्तु WHO के मुताबिक सिर्फ भूख ना लगना ही इसका लक्षण नहीं है, डिप्रेशन में भूख ज्यादा भी लग सकती है और कम भी।

६)डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति को सोशल मीडिया की लत लग जाती है। अर्थात् व्यक्ति अपना अधिक से अधिक समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करता है।

○डिप्रेशन का इलाज:-

मनोवैज्ञानिकों की माने तो “कला” डिप्रेशन के दलदल से निकलने का एक सबसे आसान और अच्छा तरीका है।
डिप्रेशन के अन्य इलाज निम्न है –

१) रोज सूरज की रोशनी में रहे। इससे मानव व्यवहार में एक धनात्मक बदलाव आता है।

२)व्यायाम करे, अगर आप चाहे तो योग व ध्यान भी कर सकते है। इससे आप अपना ध्यान एक जगह केद्रित कर पाते है।

३)रात में सोने से पहले पूरे दिन में आपने ऐसे कितने काम करे जिनसे आपको खुशी मिली, उन कार्यों को दोहराएं।

यदि इन सारे उपायों के बाद भी आपके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आता है तो आप किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक से मिल कर अपनी बात बता सकते है।

ऐसी ही महत्वूर्ण जानकारी के लिए बने रहिए बी न्यूज़ के साथ।

बी न्यूज़ से भैरवी अग्निहोत्री की रिपोर्ट

Leave a Comment