क्या 1 जनवरी से बाजार में आ जायेगा 1000 रूपए का नया नोट,बंद हो जायेंगे 2000 के नोट ?

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी. न्यूज़ की रिपोर्ट

अब से चंद दिनों बाद नया साल यानी वर्ष 2023 शुरू हो जायेगा| 1 जनवरी 2023 से देशवासियों के जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि 1 जनवरी से देश के कई नियम बदलने वाले हैं|

इन नियमों में बैंक लॉकर से सम्बंधित नियम, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम,गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम,AIIMS में रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम,मोबाईल फोन के IMEI से सम्बंधित नियम जैसे कई नियम शामिल हैं|

इसी बीच सोशल मिडिया पर ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं कि 1 जनवरी 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आ जायेगा और इसी दिन से 2000 रुपये का पुराना नोट का प्रचलन भी बंद हो जायेगा|

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक विडिओ वायरल हो रहा हैं| जिसमे दावा किया जा रहा हैं कि 1 जनवरी 2023 से 1000 रुपये का नया नोट चलन में आ जायेगा| और 2000 रूपए के नोट बैंको के वापस चले जायेंगे|

मगर इस पूरे मामले में चौका देने वाली बात ये हैं कि सरकार या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से 1000 के नए नोट जारी करने और 2000 रूपए के नोट वापस लेने से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया हैं|

ऐसे में इस बात पर विश्वास करना बेहद कठिन था| लिहाजा,PBI Fact Check ने सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इस विडिओ की असलियत जानने के लिए छानबीन की|

Leave a Comment