कंचौसी के नाम से भुनियापुर में चल रहा धान खरीद केंद्र
अभिषेक कुमार/ कानपुर देहात बी न्यूज़
किसानों की सरकारी रेट से धान खरीदने और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो यह कंचौसी व उसके आस-पास के किसानों के लिए हर साल की तरह केवल सपना है| जब कंचौसी में धान खरीद केंद्र नहीं खोला गया| तब सैकड़ों किसानों ने जिले के अधिकारियों से इसे शीघ्र चालू करने की मांग की| तो उसके उलट नगर से छह किलो मीटर दूर कानपुर देहात की सीमा अरिनद नदी के किनारे निरजन जगह में बसा गाँव मुनियापुर ब्लाक सहार के निजी घर में यू. पी. एस. एस. सरकारी संस्था का केन्द्र कंचौसी लिखे बैनर से चालू किया गया| जिसको काट कर कही भुनियापुर नहीं लिखा दिखाई दे रहा है| जहाँ आने-जाने के कोई सुगम रास्ता तक नहीं है| केन्द्र पर सन्नाटा पसरा है कुछ धान की बोरी लगी दिखाई दे रही हैं| पास में खाली टैक्टर टाली व धान सफाई का पंखा खड़ा है| केन्द्र पर कुछ लोगों के साथ बात कर रहे केंद्र प्रभारी सत्यम गुप्ता ने बताया कि केंद्र अभी बीस नवंबर से चालू हुआ है| केवल 1450 कुनतल धान की खरीद हुई है| जबकि लक्ष्य 10,000 कुनतल धान खरीदने का है| और बैनर में प्रभारी का नाम अमित गुप्ता लिखा दिखाई दे रहा है| जिनकी जगह सत्यम को दी गई है| यह अधिकारियों का कहना कि वहीं नजदीक केन्द्र न होने से किसान मायूस, निराश होकर फुटकर खरीददारों को औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं| जिससे किसान बड़ा घटा उठने को बिवस हैं| इस सम्बंध में जिला धान खरीद अधिकारी सुधांशु चतुर्वेदी से जानकारी की गई तो उन्होंने पहले यहीं कहा कि धान खरीद केंद्र भुनियापुर है, कहा उसका वह पता कर शीघ्र निरीक्षण करेंगे| जबकि बैनर पर लिखे अधिकारी प्रेम शंकर धान खरीद न होने पर इसको देखने के लिए कह रहे हैं|