पाकिस्तान
देश-दुनिया की खबर बी.न्यूज़ के साथ
पाकिस्तान की आर्थिक स्थित खस्ताहाल होती जा रही हैं| वहा पर लोग खाने के लिए मोहताज हो रहे हैं| खाद्य पदार्थो के कीमत आसमान छू रहे हैं| आटे के लिए पहले से ही वहा मारामारी मची हुई हैं| और अब खबर मिल रही हैं कि दाल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई हैं|
जिसके कारण रोटी के बाद दाल भी पाकिस्तान के लोगों के थाली से गायब हो गई हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि कॉमोडिटी का इम्पोर्ट एक्सपोर्ट करने वाले फैसल अनीस मजीद ने बताया कि चना दाल का थोक मूल्य 1 जनवरी 2023 को 180 पाकिस्तानी रूपया और 1 दिसंबर 2022 को 170 पीकेआर से बढ़कर 205 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम हो गया हैं|
मसूर दाल की कीमत 205 पाकिस्तानी रूपये से बढ़कर 225 पीकेआर तक पहुँच गई हैं| जबकि दिसंबर में यह 200 पीकेआर थी| वही खुदरा बाजार में मसूर,मूंग,मैश और चने की दाल की दरे 270-280 पीकेआर,250-300 पीकेआर,380-400 पीकेआर,और 230-260 पीकेआर,210-240 पीकेआर,180-220 पीकेआर,260-300 पीकेआर प्रति किलोग्राम हो गई हैं|
बंदरगाह से दालों के कंटेनर की निकासी नहीं होने के कारण खुदरा मूल्य और बढ़ सकता हैं|