पटना
पटना से बी न्यूज़ की रिपोर्ट
ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह उतरी हैं | इसको लेकर उन्होंने बिहार सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई हैं |
अक्षरा सिंह ने कहा कि इंस्टाग्राम पर विडिओ शेयर कर के लिखा हैं कि सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का टी स्टाल प्रशासन ने हटा दिया था | इसके बाद प्रियंका गुप्ता का एक रोते हुए विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था |
इस विडिओ के वारयल होने के बाद लोग बिहार सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं | अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने चायवाली का समर्थन करते हुए लिखा हैं कि ये महिला सशक्तिकरण का जीता जागता नमूना हैं |
एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती हैं तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन तक और समाज के ठेकेदार से मिडिया कर्मी तक सभी तब तक मूकदर्शन बने रहते हैं प्रताड़ित करते हैं जब तक वो लड़की बेश्या न बन जाये |
इसके साथ ही उन्होंने लिखा हैं कि तुम्हारी हिम्मत तब कहा होती हैं | जब राजशाही में बैठे लोग तुम्हारी पल पल की धज्जिया उड़ाते हैं | मौन रहो तुम सब चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढाँचे को ध्वस्त करने में कातिल हों | कही जगह देकर बसा नहीं सकते लेकिन पल में लकड़ी को उजाड़ देने का धौंस रखते हों |
बिहार सरकार पर लानत हैं कि ग्रेजुएट चायवाली का एक विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था | वायरल विडिओ में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से चैनल चलाने वाली प्रियंका गुप्ता फुट-फूटकर रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही थी |