महाराष्ट्र(मुंबई)
महाराष्ट्र से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
मुंबई:-महाराष्ट्र में पुणे जिले के दौड़ शहर में चायनीज मांझे से एक मोटरसाइकिल सवार का गला कट गया जिससे युवक की जान चली गई | बताया जा रहा हैं की एक शख्स पतंग उड़ा रहा था जिसका मांझा बाइक सवार के गले में फंस गया था |
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई | मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा हैं | मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय पन्नालाल यादव निवासी गोरखपुर यूपी के रूप में की गई हैं |
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की मृतक फ्लोरिंग सप्लायर का काम करता था | वह दोपहर शनिवार पन्नालाल मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था | उसी दौरान नगर दौंड में नगर मोरी चौक पर एक शख्स चायनीज मंझे से पतंग उड़ा रहा था|
यह चायनीज मांझा पन्नालाल यादव के गले में उलझ गया और इससे उसका गला कट गया | आनन-फानन में पन्नालाल को लोग उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले गए | अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि मांझे की वजह से पन्नालाल की स्वास नली कट गई |
दौंड उपजिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.दत्तात्रेय वाघमोडे,डॉ.लाड, डॉ.बर्टे ने पन्नालाल का उपचार किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका|
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की कई लोगों की साँसे छीन लेने वाला ये तेजधार मांझा रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से बिक रहा हैं| ये सूती धागे वाले मांझे की तुलना में बेहद मजबूत होता हैं| और इसकी मांग भी काफी ज्यादा रहती हैं |
सामान्य मांझा इस मेटल कोटेड मंझे की तुलना में कम खतरनाक होता हैं | मगर ये डिमांड में नहीं है |कारण ये हैं कि चीनी मांझा बनाने में प्लास्टिक या नायलॉन का इस्तेमाल किया जाता हैं |