चुनाव के संबंध में भाजपा के कार्यकर्ताओ की बैठक हुई संपन्न

 

मध्यप्रदेश

 रवि प्रसाद प्रजापति/ बी न्यूज़ मध्य प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय जिला अध्यक्ष महोदय श्री वीरेंद्र गोयल जी के निर्देशानुसार आज समय 4बजे सामुदायिक भवन सरई (अमहाटोला )नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी जी,जिला मंत्री श्रीमती द्रोपती सिंह जी,जनपद अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रीतिपनाडिया जी,जिला कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश गुप्ता जी,मंडल के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य रुप से मंडल के महामंत्री श्यामलाल साकेत जी, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे जी,उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह जी,शांति सिंह जी,मंत्री शिव शंकर कुशवाहा जी,विकास श्रीवास जी युवा मोर्चा अध्यक्ष,प्रमोद जायसवाल जी जिला सोशल मीडिया प्रभारी, श्री सुखपति सिंह जी किसान मोर्चा अध्यक्ष,महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्री सोनी जी,मीडिया प्रभारी श्री छोटेलाल यादव जी युवा मोर्चा महामंत्री विनय वर्मा जी नर्मदा वैध जी कृष्ण कुमार।

बैस युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता जी मंत्री विकेश गुप्ता जी अमर राज केशरी जी आदि मंडल के कार्यसमिति के सदस्य गण मोर्चा के सदस्य गण सुफल गुप्ता जी किसान मोर्चा के संयोजक बुथ के अध्यक्ष गण शक्ति केंद्र के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Leave a Comment