जनजागरुकता चौपाल का हुआ आयोजन

उन्नाव

जनपद उन्नाव के डी.एस.एन महाविद्यालय में ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीमती मनोरमा शुक्ला ( पदाधिकारी राज्य महिला आयोग) के नेतृत्व में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रम में किशोर अधिनियम-2015 (अवयस्कों की देखरेख एवं संरक्षण) कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीडन अधिनियम 2013, पाॅक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या आदि एक्ट तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद में महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में उपजिलाधिकारी महोदय सदर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर, महिला थानाध्यक्ष व उन्नाव तहसील सदर के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाए एवं छात्राएं, एन.सी.सी कैडेट्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं क्षेत्रीय महिलाएं आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला

Leave a Comment