जनपद सिद्धार्थनगर के सभीं तहसीलों सहित तहसील क्षेत्र इटवा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी स. का पर्व लोगों ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पूरी तरह से मुश्तैद होकर शान्तिपूर्ण ढ़ंग से मनाया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा में मंगलवार की दोपहर से श्रद्धालुओं ने जलूस निकाल कर चारों मार्गों का कोरोना गाइल लाइन के अनुसार भ्रमण किया। यहां जलूस का नेतृत्व जामिया अहले सुन्नत फैजाने रजा ने किया।
सर्वप्रथम जलूस बिस्कोहर रोड से होकर बढ़नी रोड बांसी रोड और डुमरियागंज रोड से वापस आकर बिस्कोहर रोड स्थित कमेटी द्वारा बनाये गये मंच पर उपस्थित उलेमाए-केराम ने पैगम्बरे इस्लाम स. के जीवन पर प्रकाश ड़ाला और देश की शान्ति के लिये दुआ मांगी। दुआ और सलाम के बाद जलूस का समापन किया।
क्षेत्र से आये श्रद्धालु ट्रक्टर-ट्राली, बस जीप, कार और मोटर सायकिल से धार्मिक नारा लगाते हुए शान्ति पूर्वक अपने घरों को वापस लौट गये। जलूस की देख रेख और शान्ति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन चौक चौबन्द था। ए.एन.एस.के जिला उपसचिव रिजवान अहमद सिद्दीकी ने कैम्प लगा कर जलूस की निगरानी में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।
आसिफ़ अलवी रिजवान अहमद सिद्दीकी मौलाना शरीफ बरकत अली मोहम्मद क़ासिम मौलाना मोहम्मद रईस उस्मान अली आदि मौजूद रहे ।ईदमिलादुन्नवी जुलूस नगर पंचायत इटवा के चारो रोड पर भ्रमण किया और सायं पाँच बजे तक सभीं लोग अपने अपने गन्तव्य को रवाना हो गये।
सिद्धार्थनगर से राजेश शास्त्री की रिपोर्ट बी न्यूज