जिलाधिकारी ने रैन बसेरा व जलते अलाव का किया स्थली निरीक्षण

सुलतानपुर 13 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शनिवार की रात्रि में जिला प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरा व जलते अलाव का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा में बिस्तर गद्दा व रजाई के साथ लगे हुए पाये गये। उन्होंने रैन बसेरा में रह रहे लोगों से बात कर जानकारी प्राप्त की। रैन बसेरा में रह रहे लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बने रैन बसेरा में नगर पालिका परिषद की तरफ से मोबाइल टायलेट की भी व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने मोबाइल टायलेट में प्रकाश और साफ-सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लिया, जो संतोष जनक पाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बस स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा जलवाये जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया।

बस स्टेशन पर जलता हुआ अलाव पाया गया और यात्री/आम जनमानस अलाव का लाभ ले रहे थे। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर में भ्रमण कर संचालित रैन बसेरा व जलते अलाव का जायजा लें और नियमित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।

Ad by benews.in

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, तहसीलदार सदर जितेन्द्र गौतम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका श्यामेन्द्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर से बी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

Leave a Comment