तंत्रमन्त्र के चक्कर में मासूम की हत्या,सिर काटकर जंगल में फेंका|

दिल्ली

दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मासूम की हत्या का खबर सामने आया हैं | बताया जा रहा हैं कि किडनैपिंग के बाद नाबालिक पडोसी ने वारदात को अंजाम दिया हैं | पुलिस ने नाबालिक आरोपी की निशानदेही पर मेरठ से शव को बरामद किया गया हैं |

इस सनसनीखेज वारदात से गुस्साए लोगों ने विकास मार्ग पर जमकर हंगामा किया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव के साथ चक्का जाम कर दिया | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं | बताया जा रहा हैं कि तांत्रिक क्रिया की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं |


मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि यह घटना दिल्ली के प्रीत विहार का हैं प्रीत विहार की पुलिस आरोपी और मासूम बच्चे को 30 नवंबर से ढूढ़ रही थी | आरोपी दीपक ने मासूम बच्चे मानव कुमार को अगवा कर लिया था |

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दीपक को पकड़ा तो इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ | पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम के शव को मेरठ के जंगल से बरामद किया | जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां मानव कुमार का सर धड़ से अलग काफी दूर पड़ा मिला | सिर को जंगली जानवर नोचकर खा रहे थे |

मासूम का एक हाथ भी गायब मिला हैं | आशंका जताई जा रही हैं कि उसके एक हाथ को जंगली जानवर खा गए होंगे| फिर हाल एक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं | इधर इस सनसनीखेज वारदात से गुस्साए लोगों ने प्रीत विहार थाने के पास विकास मार्ग पर जमकर हंगामा किया|

इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया | गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर चक्का जाम भी कर दिया| सूचना मिलते ही पुलिस बल और पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंच गए |

पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया| पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए उन्हें आरोपी दीपक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई करने का आश्वासन दिया हत्या के आरोप में पुलिस ने 16 साल के नाबालिक को हिरासत में ले लिया हैं |

हालांकि हत्या की वजह साफ नहीं हैं | लेकिन तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई जा रही हैं |

Leave a Comment