तहसील कार्यालय जवा के सामने नौवें दिन भी व्यापार मंडल का क्रमिक धरना जारी

 रीवा / मध्यप्रदेश :

व्यापार मंडल जवा द्वारा अपनी मांगो को लेकर लगातार आज नौवें दिन भी  व्यापार मंडल जवा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं संरक्षक जटाशंकर दिवेदी  के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ जवा के अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी एडवोकेट शिवकुमार मिश्रा, किसान संघ जवा के रामबदन सिंह, अनिल कुमार सिंह, रेवांचल बीज भंडार के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह पटेल, सचिव रामायण सिंह पटेल, साहू समाज संघ के अध्यक्ष नाथराय साहू एवं अखिल भारतीय  हिंदू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री जटा शंकर द्विवेदी के समर्थन में क्रमिक धरना अनवरत जारी है  जहां पर जवा बाजार को नगर पंचायत बनाने, सिविल न्यायलय  चालू करने, नियमित एसडीएम की पदस्थापना एवं  स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग की जा रही है  लेकिन आज नौ दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई सक्षम अधिकारी जानकारी लेने नहीं पहुंचा।


वहीं व्यापार मंडल जवां के धरनाकारियों का कहना है कि  जवा बाजार का क्षेत्र व्यापक हो गया है कई हायर सेकेंडरी  स्कूल, कॉलेज,तहसील ब्लाक, एग्रीकल्चर,सीएचसी,थाना, बैंक हजारों की संख्या में दुकानें संचालित है जवा बाजार से लगे सीमित एरिया को जोड़ने पर पर्याप्त संख्या का दबाव है साथ  नगर पंचायत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आज दिनांक तक जवा को नगर पंचायत नहीं बनाया गया। जवा तहसील व्यापक क्षेत्र को जोड़ती है एसडीएम की पदस्थापना होने के बाद भी नियमित अनुविभागीय अधिकारी नहीं बैठते हैं जवा में एक राष्ट्रीयकृत बैंक  होने के नाते अत्यधिक भीड़ बनी रहती है  भीड़ के कारण लोग बैंक में जाने से भी डरते है  क्योंकि लोगो को जेव कतरो से डर बना रहता है जिसे देखते हुए एक राष्ट्रीयकृत स्टेट बैंक की शाखा खोलवाई जाय।
                   

उक्त धरना में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और एडवोकेट शिवकुमार मिश्रा का समर्थन भी प्राप्त है। अनशन में मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता  व्यापार मंडल अध्यक्ष जवा, जटा शंकर द्विवेदी व्यापार मंडल संरक्षक जवा, मो.कादिर व्यापार मंडल सदस्य,सचिव विनोद मिश्रा, डा. के के तिवारी , मन मुनि महेश तिवारी, एडवोकेट के के तिवारी, मोतीलाल सोनी, मनिक चंद्र सोनी,रणजीत सिंह,एड.द्वारिका सिंह एड.राजेश सिंह, एड.रामचंद्र उमेश सिंह, राधेश्याम तिवारी,एवं समस्त अधिवक्ता गण एडवोकेट विद्यकांत पांडेय, लक्ष्मी नारायण दुबे किसन लाल गुप्ता उपस्थित रहे।

1 thought on “तहसील कार्यालय जवा के सामने नौवें दिन भी व्यापार मंडल का क्रमिक धरना जारी”

Leave a Comment