दिल्ली नगर निगम के लिए वोटिंग ख़त्म,EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

दिल्ली

दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर की शाम 5.30 बजे ख़त्म हो गई हैं| दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड सीटों पर बड़ी संख्या में मतदान हुआ हैं| मिली जानकारी के अनुसार आप को बतादें कि शाम चार तक करीब 45 फीसदी मतदान हुआ हैं| ख़ास बात यह हैं कि मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं|


मतदान करने के लिए मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुँचते दिखे|चुनाव आयोग ने बूथों पर सुरक्षा के चाक चौबंध बंदोबस्त किये थे| माना जा रहा हैं कि इस बार दिल्ली नगर निगम में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा| इस बार आम आदमी पार्टी,बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच अहम लड़ाई देखने को मिली हैं |

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि नगर निगम की सत्ता 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के हाथ में हैं | हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी से भी सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर मिली हैं|


इस बार चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं | दिल्ली के कई इलाकों में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लम्बी लाइने लगी दिखी | यहाँ मतदाता अपनी बारी आने का इंतज़ार कर रहे हैं |

इस चुनाव के दौरान 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम मशीन बंद किया | बतादें की दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 14505358 हैं | जिसमे 7893418 पुरुष 6610879 महिलाएं और 1061 ट्रांसजेंडर हैं|

दिल्ली के चुनाव में क्या रहा ख़ास

बतादें की परिसीमन के बाद उत्तरी दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एकीकृत नगर निगम बना दिया गया हैं| तीन निगमों में यहाँ 272 वार्ड थे मगर अब 250 वार्डों पर मतदान हुआ हैं |

एकीकृत नगर निगम इस वर्ष मई महीने से की गई हैं | एकीकृत नगर निगम का ये पहला चुनाव रहा जिसमे बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया |

Leave a Comment