दिल्ली में फिर घटी कंझावला जैसी घटना,कार ने युवक को आधा किलोमीटर तक घसीटा

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर कंझावला जैसी घटना सामने आई हैं| आज राजौरी गार्डन के इलाके में आज यानी शनिवार को एक कार सवार ने युवक को टक्कर मार दी यही नहीं कार चालक युवक को सड़क पर आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा| जबकि कार के नीचे घसिट रहा युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा|

लेकिन कार चालक हैवानियत दिखाता रहा| घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कार को थमवा कर युवक को कार के नीचे से निकाला| जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया| घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं|

मिली जानकारी के अनुसार आप को बतादें कि दिल्ली में घटी इस घटना के दौरान कार चालक टक्कर मारने के बाद युवक को बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा| हालांकि अभी तक घटना के पीछे की कोई स्पस्ट वजह सामने नहीं आई हैं|

इस घटना से जुड़ा एक विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा हैं| वीडियो में साफ़ देखा जा सकता हैं कि एक सफ़ेद रंग की कार युवक को टक्कर मारती हैं| और उसको बोनट के माध्यम से काफी दूर तक घसीटती हैं| पुलिस ने पीड़ित के शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं|

फिलहाल आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं| आप को बतादें कि इससे पहले दिल्ली के कंझावला में 31 दिसंबर की रात कार सवार पांच लोगों ने एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी इस दौरान युवती का पैर कार के एक्सल में फस गया था|

जिसके चलते आरोपी युवती को दिल्ली की सड़को पर 10 से 12 किलोमीटर घसीटते रहे| युवती की शव अगली सुबह एक जनवरी के क्षत विक्षत और नग्न अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला था|

जबकि उसकी स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर ली थी| पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| युवती के परिजनों ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की हैं|

Leave a Comment