दीपावली भारतीयों के लिए एक बहुत महत्पूर्ण त्योहार है। दीपावली का ये त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। हर कोई अपनी सुविधा जनक तरीके इस त्योहार को मनाता है। कई लोग दिए जला कर तो, बहुत से लोग अपने घरों को लाइट्स से सजा कर इस त्योहार को मानते है।
पर क्या हम सब जानते है दीपावली का असली महत्व?
आइए प्रकाश डालते है,
दीपावली का महत्व :
दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री राम जी ने रावण का वध करने और १४ साल का वनवास पूरा करने के बाद वापस अपनी नगरी अयोध्या पर अपने चरण कमलों को रखा था। तब पूरी अयोध्या में प्रत्येक घर में दीप जलाए गए थे।
क्या करे दीपावली के दिन:-
१)सबसे पहले कोशिश करे की सूर्य उदय से पहले उठें , और स्नान करें।
२)आपने घर के पूजा स्थल को साफ करे।
३)घर में कुछ मीठा जरूर बनाए और उसे पूजा में रखे।
४)अपने घर को साफ करे और अगर हो सके दरवाजे या आंगन में रंगोली बनाए। अगर दीपावली के दिन कलश या लक्ष्मी माता के पैरो को आप अपने दरवाजे पर बनाते है तो वो और अच्छा होता है।
५)अब पुनः स्नान कर के अच्छे कपड़े पहन ले।अच्छे कपडो से ये तात्पर्य है कि साफ धुले हुए।
६)अब जिस स्थान पर पूजा करनी है वहा साफ कर एक चौक बनाए।
७)आपनी विधि के अनुसार लक्ष्मी पूजा संपन्न करे और प्रसाद ग्रहण करे
इस दीपावली पर क्या नहीं करें :-
१)देर तक ना सोए । देर तक सोने से आलस्य आता है जो की दरिद्रता का प्रतीक है।
२)क्रोध नहीं करना चाहिए।
३)काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
४)प्रत्येक प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए।
क्या करे जिससे मां लक्ष्मी हो जाए प्रसन्न:-
१)माता लक्ष्मी को सीता फल बहुत प्रिय है तो आप सीता फल उनको जरूर अर्पण करे।
२)साफ सफाई का खास ध्यान रखे।
३)अगर विद्यार्थी है तो , वो दीपावली वाले दिन अपनी पुस्तकों की पूजा कर पूरे दिन में एक बार भगवान को याद कर के जरूर अभ्यास करे।
४)आपनी रसोई में कुछ मीठा विशेष रूप से पकाए।
दीपावली का शुभ मुहूर्त –
इस वर्ष दीपावली १४ नवंबर को मनाई जा रही है। अमावस्या १४ नवंबर को ०१:१६ (लगभग) से शुरू हो जाएगी, जो कि १५ नवंबर प्रातः १०:००(लगभग) रहेगी। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त संध्या ०५:४० से ०८:१५ तक रहेगा। इस समय के अंतर्गत पूजा करना शुभ है।
nice bro