सुल्तानपुर/अंकित त्रिपाठी
सुल्तानपुर की दुर्गा पूजा कोलकाता के बाद दूसरे स्थान पर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ऐसे में दूरदराज से लोग सुल्तानपुर के दुर्गा पूजा को देखने के लिए आते हैं। इसी दुर्गापूजा महोत्सव मे दिनांक 16 अक्टूबर को सुल्तानपुर के करौंदिया ओवरब्रिज के नीचे मां के जगराते का आयोजन हुआ जिसमे युवा मंच सेवा समिति जागरण ग्रुप ने क्षेत्र के लोगो को भक्तिमय कर दिया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह जी और महासचिव हेमंत मिश्रा जी थे।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पवन शर्मा, चंदन रावत, जितेंद्र तिवारी, सुधीर तिवारी सभासद निराला नगर, बबलू उपाध्याय एवं समस्त निराला नगर और करौंदिया वासियों द्वारा किया गया था। जिसमें तमाम दर्शक और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं लोगों ने जगराते का भरपूर आनंद भी उठाया।
सृष्टि की आदिशक्ति भगवती दुर्गा ही जगत की आधार प्राण शक्ति है
सुल्तानपुर से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट बी न्यूज़