प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने एकतरफा प्यार में सारी सीमाएं लांघ दी|युवती के शादी के बाद उसने उसकी विदाई में खलल डाला| इसके बाद वह दिनो दिन लड़की के ससुराल पहुंच गया|
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं | युवक पहले भी दो शादी कर चुका हैं| और अपनी दोनों पत्नियों को छोड़ भी चुका हैं | मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि यह मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की दो शादी पहले हो चुकी हैं| उसकी हरकतों के कारण उसकी दोनों पत्नियों से नहीं बनी| उसने अपनी दोनों पत्नियों को छोड़ दिया|
अब वह अकेले ही रहता हैं | उसकी दोनों पत्निया मायके में रहती हैं | वे उसके साथ रहने को तैयार नहीं हैं | युवक ने अपने पड़ोस की एक लड़की से प्यार कर बैठा हैं | दो पत्नियों का साथ छोड़ने के बाद युवक अब तीसरी शादी के चक्कर में पड़ गया हैं|पिछले दिन उसकी नजर पड़ोस की एक लड़की पर पड़ा तो युवक ने उस लड़की को अपना दिल दे बैठा|
मन ही मन उसने अपने पड़ोस की लड़की से शादी करने का मन बना लिया | उधर लड़की उसके मंसूबे से अनजान थी| जब पड़ोस की लड़की का शादी तय हुआ तब यह राज खुल गया | हाल ही में लकड़ी की शादी उसके परिवार के लोगों ने तय कर दी| इसके बाद सरफिरा लड़की की शादी तोड़ने में लग गया |
वह अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया | 26 नवंबर को बरात आई और लड़की की शादी हो गई|27 नवंबर की सुबह जब लड़की ससुराल जाने लगी तो युवक को खुराफात सूझी |
और उसने शादी तोड़ने की कोशिश की|युवक दूल्हन की कार के सामने लेट गया| इसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया| दूल्हन के परिजन और गांव वालो ने किसी तरह डाट-फटकार कर उसे हटाया | इसके बाद लड़की की विदाई हुई|
युवक अगले ही दिन पहुंच गया युवती के ससुराल सरफिरा युवक दुल्हन के ससुराल पहुंच जाने के बाद भी चुप नहीं बैठा| वह 29 नवंबर को सीधे उसकी ससुराल पहुँच गया| वहां परिवार के लोगो से मिलकर लड़की को साथ लेजाने की जिद करने लगा|
लड़की के ससुराल वालो ने किसी तरह उसे वहां से भगाया| इसके बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ा| दस दिन बाद युवक को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली| युवक द्वारा ससुराल में किये गए हंगामे की जानकारी युवती ने अपने पिता को दिया|
इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई| इसके बाद से ही युवक गायब था | काफी तलाश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया हैं |