धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मध्यप्रदेश

रवि प्रसाद प्रजापति/बी न्यूज़ मध्य प्रदेश

8 मार्च को महान महिला संघ सरई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ,कार्यक्रम में महिलाओं के ऊपर सामाजिक बंधन और उन पर होने वाले अत्याचारों पर चर्चा हुआ, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने व उनके खिलाफ समाज में आज भी चल रही कुप्रथा को बंद करने का लिया गया शपथ,।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें सदस्यों ने भाग लिया इसी उपलक्ष में संघ सदस्यों ने नए वृक्ष लगाकर पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों की मंगल कामना की महान महिला संघ देवसर ब्लाक के 22000 परिवारों के साथ आजीविका संवर्धन एवं लैंगिक समानता को लेकर काम करता है महान महिला संघ पिछले 17 सालों से देवसर ब्लाक में कार्यरत है।

ताला तोड़कर चोर चोरी करके ले गया बीस हजार रुपए और जेवर

मुख्य रूप से रहे उपस्थित

महान महिला संघ अध्यक्ष चंद्रवती, सचिव कोशल्या कोषाध्यक्ष रनिया सिंह एवं प्रदान संस्था के सैकड़ों सदस्य सम्मिलित रहे।

Leave a Comment