नारी है तो दुनिया है, नारी का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है-जिला प्रोबेशन अधिकारी

सुलतानपुर :

फाइल फोटो बी न्यूज

नारी है तो दुनिया है। नारी का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं नारी के उत्थान और विकास के लिए संचालित हैं, जिनकी सम्यक जानकारी से महिलाएं लाभ उठा सकती हैं।

उक्त बातें मुख्य अतिथि/जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने आज तहसील बल्दीराय क्षेत्र अन्तर्गत राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बल्दीराय के प्रांगण में सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा सिंह के संयोजन में आयोजित मिशन नारी शक्ति के कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा, स्वावलम्बन, नारी स्वाभिमान के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित लोगों जागरूक किया ।

उन्होंने कहा कि अब महिलाओं/बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।

उक्त कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि जिला प्रोविजन अधिकारी अशोक कुमार व उनकी पत्नी सुमन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

श्रीमती सुमन ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, सम्मान व सुरक्षा के सम्बन्ध में सम्यक जानकारी बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज जो महिलाओं/बालिकाओं पर हिंसा/वारदात होती है। इससे बचने के लिये हमें जागरूक रहने की जरूरत है।

पुलिस विभाग से एस0आई0 सैय्यद नसीरुद्दीन, डॉ नफीस खान ने भी सम्बोधित किया। संस्था की अध्यक्ष सुधा फाउण्डेशन सुधा सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत/कार्यक्रम के अन्त में सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य/कवि कर्मराज शर्मा तुकांत ने किया।

इस अवसर पर प्रताप सेवा समिति से तारा शुक्ल,रोली सिंह,शोध छात्रा शशि यादव सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा सिंह, जिलाध्यक्ष मु0 इसराइल, महिला विंग युवा अध्यक्ष कवयित्री अखिलेश तिवारी डॉली,तहसील अध्यक्ष इम्तियाज खान, अखिलेश तिवारी ‘‘डाली‘‘ ब्लॉक अध्यक्ष बब्बन वर्मा, राहुल दुबे, आनन्द अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, राम राज शर्मा, शालू सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति व कालेज की दर्जनों छात्राओं व महिलाओं उपस्थित रहीं।

जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर शुभम तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Comment