नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा,40 लोगों की मौत 5 भारतीय भी थे सवार

नेपाल

नेपाल से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया हैं| मिली जानकारी के अनुसार आप को बतादें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रैश हो गया हैं| विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे| विमान हादसे में अब तक 40 मौत की पुष्टि हो चुकी हैं| कहा जा रहा हैं कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती हैं|

विमान में 5 भारतीय और 14 विदेशी नागरिक भी सवार थे| विमान काठमांडू से पोखरा जाते वक्त क्रैश हुआ| क्रैश विमान येति एयरलाइंस का बताया जा रहा हैं| येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि”दो बच्चो सहित 10 विदेशी नागरिक विमान में सवार थे|”

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि विमान में 53 नेपाली,5 भारतीय,4 रूसी,एक आयरिश,2 कोरियाई,1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे|

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई हैं| नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के मुताबिक़ विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी थी| विमान पोखरा हवाई अड्डे के उतरने के करीब था|

जब यह सेती नदी के तट पर एक नदी के घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया| टेक-आफ के 20 मिनट बाद दुर्घटना हुई| जिससे पता चलता हैं कि विमान नीचे उतर रहा होगा| दोनों शहरों के बीच उड़ान का समय 25 मिनट हैं|

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होते ही विमान में आग लग गई| और बचाव कर्मी इसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया|

पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया| एएनआई ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया की नेपाल के पोखरा आंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया|

फिलहाल बचाव कार्य जारी हैं| और इसके लिए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया हैं|

Leave a Comment